गुरुवार, 10 सितंबर 2020

टूटा दिल

टूटे दिल की बिखरी हुई कहानी है,
दिल ज़ख्मी और आंखे पानी पानी है।

लाख मनाया दिल को मत कर मर जायेगा,
कर डाला ये, इश्क बड़ी नादानी है।।

इश्क़ की मंज़िल आंखों के पानी का दरिया,
दिल तक का रस्ता पर, रेगिस्तानी है।।

खाक मुहब्बत अपने हिस्से आएगी?
चाहत वाली बातें, बड़ी पुरानी है।।

अपना दिल अपनी नींदें अपने ख्वाब,
प्यार में मेरे यार, यही क़ुरबानी है।।

चलो निभाएं वफ़ा वफादारी से हम तुम,
आओ देखें, किसमे कितना पानी है।।

दवा बताकर नमक को पुड़िया तुमने दी थी,
हँसकर ले ली, ज़िगर बड़ा तूफानी है।।